Friday, April 24, 2026
Google search engine

चूहों को लेकर आपस में भिड़े दो पड़ोसी, कलेक्ट्रेट से पुलिस थाने पहुंचा मामला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बुजुर्ग का चूहों को लेकर पड़ोसी से विवाद इतना गंभीर हो गया कि इस संबंध में पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है. एक 70 साल के बुजुर्ग बिसाहू राम टंडन ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया कि उसने उनकी दीवार से सटाकर अपने धान के बोरे रखे हैं. जिसके कारण चूहे आकर उनकी दीवार को लगातार खोखला बना रहे हैं. इससे परेशान होकर बिसाहू राम ने कलेक्ट्रेट में शिकायत की थी. इस शिकायत को बाद में कलेक्ट्रेट से गुंडरदेही पुलिस थाने में भेजा गया था. जिसके बाद मामले को लेकर दोनों पक्ष सोमवार को थाने भी पहुंचे थे.

ईटीवी भारत की एक खबर के मुताबिक इस बारे में बिसाहू राम ने कहा कि वे केवल सरकार से मिलने वाली पेंशन पर गुजारा करते हैं. उनके कोई बच्चे नहीं हैं और न आमदनी का कोई जरिया है. हमारे पड़ोसी हमारी जमीन को हड़पना चाहते हैं. इसके लिए वे चूहों का सहारा ले रहे हैं. इससे मेरी दीवार कमजोर हो रही है. अगर मेरा घर किसी दुर्घटना के कारण गिरा तो केवल प्रशासन ही इसका जिम्मेदार होगा. बिसाहू ने कहा कि ग्राम पंचायत से उनके पड़ोसी युवराज मारकंडे को कई बार चेतावनी मिल चुकी है. लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ. बरसात के दिनों में इस कमजोर घर में गुजारा करना बहुत कठिन होता है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments