चंडीगढ़, 13 अगस्त| चंडीगढ़ अगर आप चंडीगढ़ पीजीआई इलाज के लिए आ रहे हैं तो रुकिए। पीजीआई में मरीजों को देखने जाने वालों के लिए बड़ी खबर है। पीजीआई में मंगलवार से कोई नए कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। वहीं पुराने कार्ड पर ही एंट्री होगी। ऐसे में नए मरीजों को पीजीआई में इलाज नहीं मिल पाएगा। यह घोषणा एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने की है। बताया गया है कि पुराने कार्ड पर सुबह 8 से 9.30 बजे तक डेढ़ घंटे तक एंट्री होगी और चेकअप किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है और इसके चलते पीजीआई चंडीगढ़ के आउट पेशेंट विभाग की सेवाएं मंगलवार से सुबह 8 बजे से 9 बजे तक प्रतिबंधित कर दी गई हैं और नए मरीजों का पंजीकरण नहीं होगा. . ऐसे में दूर-दराज से आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दूसरी ओर, रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ आपातकालीन सेवाएं और गहन चिकित्सा इकाई सेवाएं हमेशा की तरह जारी रहेंगी।
(Note : पंजाब की जरूरी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए पंजाब बुलेटिन के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/PkYaq या वट्सएप चैनल https://shorturl.at/VbSTV से जुड़ें।)





