लुधियाना, 11 दिसंबर | लुधियाना की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में 21 साल की नवविवाहिता की घर की तीसरी मंजिल के कमरे में रहस्यमय हालात में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, 21 साल की शालिनी ने 4 महीने पहले पवन नाम के अप्रवासी युवक से लव-मैरिज की थी और वह अपने पति के साथ लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित ईवीएस कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी।
थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक लड़की के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और न ही मौत का कारण पता चला है। उन्होंने बताया कि मृतिका का पति उत्तर प्रदेश गया हुआ है और उसे आज वापस लौटना है।
कुलदीप ने बताया कि फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।





