Monday, April 27, 2026
Google search engine

अस्पताल में उपचाराधीन मुख्य मंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन व चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के आदेश दिए

चंडीगढ़, 7 सितंबर : मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान अस्पताल में उपचाराधीन रहते हुए राज्यवासियों की भलाई के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए प्रदेश में चलाए जा रहे बड़े पैमाने पर राहत व बचाव कार्यों की निकटता से निगरानी कर रहे हैं।

फोर्टिस अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा, डी.जी.पी. श्री गौरव यादव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ से संबंधित समीक्षा बैठक की।

बाढ़ के कारण उत्पन्न गंभीर हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित एक भी नागरिक राहत व बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। विशेष रूप से जो लोग बाढ़ के पानी के कारण मुख्य धारा से कटे हुए हैं, उनके लिए भोजन, चिकित्सकीय सुविधा एवं अन्य आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए।

बैठक के उपरांत मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री की सेहत में सुधार हो रहा है और एक-दो दिनों में वे हमारे बीच लौटने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री का पूरा ध्यान हाल ही में आए बाढ़ व भारी बारिश से प्रभावित हजारों परिवारों पर ही केंद्रित है। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता देने और उनके टूटे हुए घर पुनः बनाने के लिए एकजुट व दृढ़ है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि एकत्रित आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के बाढ़ प्रभावित 23 जिलों के 2050 गांवों में कुल 3,87,898 व्यक्ति बेघर हो चुके हैं, जबकि 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अब तक 22,938 व्यक्तियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से 219 राहत शिविर खोले गए हैं, जिनमें कुल 5404 व्यक्तियों को शरण दी गई है।
मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य के कई जिलों में अब तक कुल 1,76,980.05 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण अब तक 48 व्यक्ति अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि जिला पठानकोट से 3 व्यक्ति लापता हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments