Sunday, April 19, 2026
Google search engine

सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा धोनी का 16 साल पुराना रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका में बतौर कप्तान खेली कप्तानी पारी

नई दिल्ली, 13 दिसंबर | भारतीय टीम के नए कप्तान सूर्य कुमार यादव ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 में बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस मैच में हालांकि भारतीय टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन सूर्या ने एक बार फिर अर्धशतक लगाया।

सूर्य की पारी से टीम को तो कोई फायदा नहीं हुआ लेकिन इस दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह दक्षिण अफ्रीका की धरती पर बतौर कप्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अब सूर्य कुमार यादव के नाम दर्ज हो गया है। एमएस धोनी ने साल 2007 में 45 रन की पारी खेली थी। अब सूर्या धोनी से आगे निकल गए हैं।

आपको बता दें कि दूसरे टी20 मैच में सूर्य कुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 36 गेंदों का सामना किया और 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 56 रन की अहम पारी खेली। सूर्या के टी20 करियर का यह 17वां अर्धशतक है। इसके साथ ही सूर्य कुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में 2 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।

इसके अलावा सूर्य कुमार यादव टी20 में संयुक्त रूप से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments