Sunday, April 19, 2026
Google search engine

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप दल्ला के 2 शूटरों को गिरफ्तार, पैरोल पर बाहर आने के बाद से थे फरार

नई दिल्ली, 27 नवंबर| यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज कार्रवाई करते हुए खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप दल्ला के 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों शूटर पंजाब के एक मामले में पैरोल पर आने के बाद से फरार थे।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मयूर विहार इलाके में मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी। बताया जा रहा है कि शूटरों ने पंजाबी सिंगर पर हमले की योजना बनाई थी। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

एनआईए, दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस ने अर्शदीप दल्ला को वांछित अपराधी घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अर्शदीप कनाडा में छिपा हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments