Wednesday, April 22, 2026
Google search engine

पंजाब रोडवेज और PRTC की हड़ताल स्थगित:CS से मिले आश्वासन के बाद यूनियन ने लिया फैसला

चंडीगढ | पंजाब रोडवेज और PRTC कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी हड़ताल काे स्थगित कर दिया है। पिछले 5 दिनों ने प्रदेश के लोग परेशानी झेल रहे थे। यूनियन ने पंजाब चीफ सेक्रेटरी से मीटिंग में बाद मिले आश्वासन के बाद यह फैसला किया है।

अब 27 दिसंबर को यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की स्टेट ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी पंजाब के साथ मीटिंग है। यूनियन ने चेताया है कि यदि चीफ सेक्रेटरी द्वारा दिए गए भरोसे और मांगों को लागू नहीं किया जाता तो इस बार तीखा संघर्ष किया जाएगा। यूनियन ने इस बार पंजाब रोडवेज और PRTC का पूर्ण रूप से चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।

पंजाब रोडवेज और पनबस कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को बीते सोमवार को चीफ सेक्रेटरी (CS) पंजाब विजय कुमार जंजुआ ने मांगें मानी जाने का भरोसा दिया है। उन्होंने ट्रांसपोर्ट विभाग को हिदायत जारी करते हुए यूनियन की मांगों पर दोबारा विचार करने, किसी न किसी कारण से नौकरी से निकाले गए कच्चे कर्मचारियों के केस को रिव्यू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का भरोसा दिया है। साथ ही जांच के बाद कर्मचारियों के वेतन में 5% वार्षिक बढ़ोतरी बारे और कंडक्टरों को ब्लैक लिस्ट करने बारे शर्तों को रिव्यू करने पर सहमति बनी है।

2900 कर्मचारी रहे हड़ताल में शामिल
पंजाब रोडवेज और पनबस के करीब 2900 कर्मचारी हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। इस कारण बस सर्विस ठप होने से पठानकोट, तरनतारन, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़, नंगल, चंडीगढ़, लुधियाना, जगराओं, मोगा, मुक्तसर और फिरोजपुर में लोग परेशानी में रहे। लोग दोगुने दाम पर सफर करने को मजबूर रहे। फ्री सफर करने वाली महिला यात्रियों के लिए भी काफी परेशानी बनी रही।

आउटसोर्सिंग का विरोध; अनट्रेंड कर्मचारियों को रखा
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने अनट्रेंड कर्मचारियों को आउटसोर्स पर रखने का विरोध किया है। राज्य सरकार द्वारा उन्हें पक्का भी नहीं किया जाना है और उनके अनट्रेंड होने से हजारों बस यात्रियों की जान पर भी संकट बना रहेगा। यूनियन के रोष व्याप्त कर्मचारियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आउटसोर्स पर भर्ती 28 ड्राइवरों का ड्राइविंग टेस्ट तक नहीं लिया गया है। यहां तक कि चंडीगढ़ स्थित ट्रेनिंग स्कूल में उनका प्रशिक्षण भी नहीं हुआ है।

यूनियन ने रिश्वत के दिए सबूत
PUNBUS और पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने आउटसोर्स के जरिए की भर्ती में रिश्वत लिए जाने के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को सबूत भी दिए हैं, लेकिन सभी सबूत भी अनदेखे किए जा रहे हैं। आज यह सभी सबूत चीफ सेक्रेटरी को भी दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments