Monday, April 14, 2025
Google search engine

पंजाब, हरियाणा कोहरे की चादर में लिपटे, जीरो विजिबिलिटी ने रोकी वाहनों की रफ्तार

चंडीगढ़, 17 जनवरी | पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में घनी धुंध छाई हुई है। अमृतसर में तो विजिबिलिटी जीरो हो गई है। पटियाला और अंबाला में 25 और हिसार में 50 मीटर विजिबिलिटी रही।

मौसम विभाग ने हरियाणा में लगातार 7 दिन और चंडीगढ़ में अगले दो दिन तक ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।

धुंध के कारण यातायात प्रभावित

धुंध के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली-अमृतसर शताब्दी को रेलवे ने रद्द कर दिया है। चंडीगढ़ एयपोर्ट से आज 3 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। पंजाब में फिरोजपुर डिवीजन में आने वाले 36 से अधिक ट्रेनें धुंध के कारण निर्धारित समय से 16 घंटे तक देरी से आ रही हैं।

पंजाब के 7 जिलों में रेड अलर्ट

पंजाब के 7 जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और बठिंडा शामिल है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा के 4 जिलों में रेड अलर्ट

हरियाणा के 4 जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल में घनी धुंध है। राजस्थान के साथ लगते जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और उत्तर प्रदेश के साथ लगते यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट है।

हिमाचल में तापमान सामान्य से कम

उधर, हिमाचल में बर्फबारी न होने के चलते तापमान सामान्य से कम बना हुआ है, जो हिमाचल की चिंताओं को बढ़ा रहा है। ऊंचे हिस्सों में सेब की फसल तो निचले हिस्सों में गेहूं व अन्य फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। यहां भी आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की आशंका कम होती जा रही है।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • चंडीगढ़: 4 से 18 डिग्री
  • अमृतसर: 5 से 12 डिग्री
  • जालंधर: 5 से 12 डिग्री
  • लुधियाना: 4 से 17 डिग्री
  • अंबाला: 5 से 12 डिग्री
  • करनाल: 4 से 17 डिग्री
  • पानीपत: 4 से 17 डिग्री
  • शिमला: 4 से 15 डिग्री
  • धर्मशाला: 6 से 18 डिग्री
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments