Thursday, April 30, 2026
Google search engine

जालंधर में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत : शाहकोट से मूसेवाल जाना था, रास्ता भटका मलसियां पहुंचा; बाइक डिवाइडर से टकराई

जालंधर जिला के मलसियां में धुंध ने एक व्यक्ति की जान ले ली। मृतक शाहकोट में फोटोग्राफी का काम करता था। देर रात काम खत्म करने के बाद मूसेवाल (नकोदर) के लिए मोटरसाइकिल पर निकला था, लेकिन गहरी धुंध में धोखा खा गया।

मूसेवाल की जगह फोटोग्राफर मलसियां में जा पहुंचा। मलसियां से आगे गहरी धुंध में उसे डिवाइडर नजर नहीं आया। बाइक नंडिवाइडर से टकराई और फोटोग्राफर पक्की सड़क पर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।

रातभर सड़क पर पड़ा रहा कुलदीप, सुबह सात बजे लोगों ने देखा
धुंध में देर रात को डिवाइडर से टकराने के बाद बुरी तरह से जख्मी हुआ फोटोग्राफर कुलदीप निवासी मूसेवाल (नकोदर) कड़ाके की ठंड में सड़क पर पड़ा रहा। सुबह जब सात बजे जब लोग काम के लिए निकले तो उन्होंने उसे घायल अवस्था देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस तुरंत प्रभाव से उसे अस्पताल में लेकर गई, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रातभर ठंड में पड़े रहने से हुई मौत
कुलदीप डिवाइडर से टकरने के बाद सड़क पर गिरा तो उसे सिर पर चोट आई। कुलदीप ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर पर चोट के बाद कुलदीप उठ नहीं पाया। रात में धुंध होने के कारण और इस रोड पर ट्रैफिक ना होने के कारण घटना का पता नहीं चल पाया। कड़ाके की ठंड में घायल कुलदीप पड़ा रहा और अस्पताल ना पहुंच पाने के लिए मौत का ग्रास बन गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments