Sunday, April 19, 2026
Google search engine

दुखद खबर : अमेरिका में पंजाबी व्यक्ति की दरदनाक मौत

कपूरथला | ब्लॉक नडाला के गांव टांडी एन्टी निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरमीत सिंह का पुत्र सुखविंदर सिंह 18 साल सेना में सेवा देने के बाद 2011 में अमेरिका चला गया था।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसी बीच वह सड़क पर गिर गया और दूसरी कार उसके ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पत्नी सुरिंदर कौर ने सरकार से पति के शव को भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है।

वह कैलिफोर्निया के फर्गिनो में ट्रक चलाता था। सुखविंदर सिंह का एक लड़का और एक लड़की पिछले 4 साल से कनाडा में पढ़ाई कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि बीती रात सुखविंदर सिंह होटल से खाना लेने और अपने वाहन में जाने के लिए सड़क पार कर रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments