Sunday, April 19, 2026
Google search engine

जालंधर में NRI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 3 बहनों इकलौता भाई था सुखपाल, परिवार वालों ने लगाए हत्या के आरोप

जालंधर, 26 दिसंबर | शेर सिंह कॉलोनी के पास व्यक्ति की लाश पाई गई, जिसके बाद आस पास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान हरदेव नगर के रहने वाले सुखपाल सिंह सुक्खा के रूप में हुई है। सुखपाल कनाडा का पीआर था, आज ही उसकी वापसी की फ्लाइट थी। परिवार वालों ने हत्या के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार सुखपाल कल रात को अपनी एक्टिवा से घर लौट रहा था, पर जब वह बहुत देर तक नहीं लौटा तो घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। परिजनों को सुबह वह शेर सिंह कॉलोनी के पास पड़ा मिला। उसे फौरन ही अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दीया।

सुखपाल तीन बहनों का इकलौता भाई था। वहीं परिवार वालों ने आरोप लगाएं हैं कि सुखपाल की हत्या की गई है। फिलहाल मामले की जानकारी थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दे दी गई है, पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments