Saturday, April 18, 2026
Google search engine

Nigeria में दो बसों की हुई जबरदस्त टक्कर

उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के बोर्नो शहर में दो बसों की भिडंत में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है। बोर्नो के यातायात पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी हैं। बोर्नो में फेडरल रोड सेफ्टी कॉर्प्स के सेक्टर कमांडर उत्टेन बोयी ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि मैदुगुरी-दमातुरु रोड पर दो बसों की आमने-सामने की टक्कर के बाद बसों में आग लग गई।

बोयी ने दुर्घटना के लिए बसों की तेज रफ्तार के लिए बस चालकों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि दोनों बसें विपरीत दिशाओं में जा रही थीं, लेकिन उनमें से एक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे दोनों बसों की भिडंत हो गई।अधिकारी ने कहा कि आज दुर्घटना में मारे गए सभी पीड़िताें की सामूहिक अंत्येष्टि की जाएगी, क्योंकि पुलिस को इस आशय का अदालती आदेश पहले ही मिल चुका है।

गौरतलब है कि नाइजीरिया में अक्सर इस तरह की भीषण सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिसका कारण वाहनों की तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, खराब सड़कें और लापरवाही से वाहनों को चलाना माना जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments