अमृतसर 9 जुलाई, पंजाब के अमृतसर में दो पक्षों की रंजिश में 35 साल की महिला का घर में घुसकर कत्ल कर दिया गया। ये घटना तब हुई जब महिला अपने घर में अकेली थी और अपने 4 महीने के बच्चे को दूध पिला रही थी। बच्ची सही सलामत है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि 6 आरोपी अभी फरार हैं।
घटना अमृतसर के कस्बा राजासांसी में हुई। दो पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही थी। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी दीवार फांद भगवंत उर्फ मन्ना भट्टी के घर में घुस आए। आरोपियों ने महिला के पति मन्ना के बारे में पूछा। इसके बाद दो गोलियां चलाईं, जिसमें 30 साल की हरजिंदर कौर की मौत हो गई।