Saturday, April 18, 2026
Google search engine

मोहाली: रहस्यमय बीमारी से 2 युवकों की मौत, माता-पिता का इकलौता पुत्र था मृतक

मोहाली, 17 नवम्बर| निकटवर्ती गांव गीगेमाजरा में 4 दिन में 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत एक जैसे लक्षणों वाली रहस्यमयी बीमारी से हुई। दोनों 2-3 दिन से बीमार थे। दोनों को इलाज के लिए सोहाना के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उक्त युवक माता-पिता का इकलौता पुत्र था। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर फैल गयी।

जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय परमप्रीत सिंह पुत्र यादविंदर सिंह 2 बहनों का इकलौता भाई था और पढ़ाई कर रहा था और 8 नवंबर को उसे बुखार आया और 12 नवंबर को उसकी मौत हो गई। इसी तरह 32 वर्षीय रविंदर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह शादीशुदा था और उसकी एक 3 साल की बेटी है।

उन्होंने मोगा के एक निजी अस्पताल से पेट की चर्बी कम करने का ऑपरेशन कराया था। 12 नवंबर को वह घर आया था। एक दिन बाद उसके पेट में दर्द होने लगा। इसके साथ ही उन्हें बुखार आ गया और प्लेटलेट्स भी कम हो गईं। परिजनों ने उसे सोहाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बीती शाम उसकी मौत हो गई।

डॉ.सुरिंदरपाल कौर ने कहा कि मृतक की मौत डेंगू से हुई या अन्य कारणों से यह मेडिकल रिपोर्ट की जांच के बाद पता चलेगा। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में बुखार व अन्य बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments