नई दिल्ली, 22 नवंबर| FICCI & IBA के कार्यक्रम में RBI गवर्नर शक्तिकांता दास ने देश में बढ़ती महंगाई पर बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने कहा मौजूदा दौर में देश को हर तरफ से चुनौती मिल रहीं है। दुनियाभर के अंदर संकट का समय चल रहा है। इसलिए महंगाई को कम करने के लिए हमनें कई कदम उठाए हैं। साथ ही पिछले डेढ़ साल में जो भी RBI ने कदम उठाए हैं, उससे देश के हालत स्थिर ही रहे है।
साथ ही उन्होंने रिस्क वेटेज के मामले में भी अपनी राय रखी, उन्होंने कहा कि काफी मंथन के बाद ही ये फैसला लिया गया है। इसलिए बैंकों को लंबे प्लान पर काम करने की जरूरत है। शॉर्ट टर्म में कहीं ना कहीं बैंकों के साथ इकॉनमी के लिए भी खतरा हो सकता है। बता दे कि कुछ ही दिन पहले आरबीआई ने अनसिक्योर्ड लोन लोन पर रिस्क वेटेज 25 फीसदी की दर से बढ़ा दिया था।





