Sunday, April 19, 2026
Google search engine

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से सिरसा में हुआ बड़ा हादसा, पंजाब के 5 श्रद्धालुओं की मौत, 35 से ज्यादा लोग घायल

सिरसा, 24 नवंबर| यहां से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। बीती रात सिरसा के रूपावास गांव के पास नोहर चोपटा रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिसमें गोगामेड़ी जा रहे पंजाब के 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। घायलों को सिरसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों को एंबुलेंस की मदद से पहले नाथूसरी चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने घायलों की हालत गंभीर होते देख उन्हें सिविल अस्पताल सिरसा में भेज दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 40 लोग सवार थे।

ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 8:00 बजे चोपटा नोहर रोड के पास महिलाओं व बच्चों के रोने की आवाजें सुनाई दीं। जब मौके पर उन्होंने वहां जाकर देखा तो ट्रॉली पलट गई थी और लोग नीचे फंसे हुए थे। आसपास के खेतों व गांवों से लोग मौके पर वहां इकट्ठा हुए और एंबुलेंस को बुलाया। उन्होंने पलटी ट्रॉली को हटाकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 60 वर्षीय भील सिंह, एक अन्य व्यक्ति और 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है।

पुलिस को भी इस की सूचना दी गई, उन्होंने मृतकों और घायलों को सिरसा सिविल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कई घायलों की हालत बेहद गंभीर है। मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है।आज शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार ट्रॉली में बीड बनाकर ऊपर और नीचे दोनों जगहों पर महिलाएं, बच्चे और पुरुष बैठे थे। ट्रैक्टर जब चोपटा नोहर रोड पर पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित हो गया। इस कारण ट्रैक्टर का हुक टूट गया और ट्रॉली पलट गई।

(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments