Saturday, April 18, 2026
Google search engine

लुधियाना : बस स्टैंड पर परिवहन मंत्री भुल्लर का छापा, गलत एंट्री देख कर्मचारियों की लगाई क्लास

लुधियाना | परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब के लुधियाना जिले के बस स्टैंड का निरीक्षण किया। मंत्री भुल्लर ने जांच केंद्र के रिकॉर्ड की जांच की। रिकॉर्ड में कुछ बसों के समय में हेरफेर दिखाया गया है। इसी को लेकर उन्होंने बस स्टैंड कर्मचारियों की क्लास भी ली। उन्होंने कहा कि लगातार चलने वाली बसों का समय रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए।

हर बस के समय का ध्यान रखा जाए कि बस किस समय आ रही है और किस समय जा रही है। आज जिनके रिकॉर्ड की जांच की गई, उनमें छेड़छाड़ पाई गई। 1 से 2 घंटे की रिकॉर्ड कटौती देखने को मिली। बसों का समय सही नहीं होता है।
मंत्री लालजीत ने अधिकारियों को आदेश दिया कि एक कर्मचारी जरूर तैनात करें जो बसों का समय नोट करेगा। अगली बार ऐसी कोई गड़बड़ी सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खुद मंत्री भुल्लर ने भी जांच केंद्र में लोगों के फोन कॉल सुने।

मंत्री लालजीत भुल्लर ने सरकारी बस में सवार महिलाओं और नागरिकों से बातचीत की। मंत्री भुल्लर ने उनसे पूछा कि यात्रा के दौरान उन्हें किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कुछ महिलाओं ने कहा कि बस उनके स्टॉप पर नहीं रुकती। भुल्लर ने चालकों को महिलाओं और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने का आदेश दिया। महिलाओं को उनके बस स्टॉप पर छोड़ दिया जाए ताकि उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। मंत्री भुल्लर ने कर्मचारियों से यात्रियों का सम्मान करने और उनसे बातचीत करने को कहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments