Sunday, April 19, 2026
Google search engine

लुधियाना पुलिस ने गौरक्षा दल की मदद से भारी मात्रा में गाय का मांस किया बरामद

लुधियाना, 13 नवंबर | लुधियाना के ढंडारी इलाके से 298 डब्बे बरामद किया गये जिनमें गाय का मांस था। गौरक्षा दल की मदद से लुधियाना पुलिस ने यह कार्रवाई उस समय की जब ट्रक ड्राइवर अपने साथी के साथ गाय का मांस जम्मू-कश्मीर ले जा रहा था। कार्रवाई के दौरान चालक और उसका साथी मौके से भाग निकले। इस मामले में सानेवाल थाना पुलिस ने गौरक्षा दल पंजाब के चेयरमैन निक्सिन कुमार निवासी पक्का बाग रोपड़ की शिकायत पर कंटेनर चालक अल्ताफ अहमद निवासी उत्तर प्रदेश, गुलशन अबाद, हजार दिलशाद निवासी गांव चौरा पटियाला और मलेरकोटला निवासी काका सलीम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उनकी टीम को सूचना मिली कि जम्मू-कश्मीर नंबर का एक सफेद रंग का कंटेनर बक्सों में गाय का मांस लेकर दिल्ली से पंजाब और उसके बाद जम्मू कश्मीर जा रहा है। सूचना के बाद गौरक्षा दल ने ट्रक को ढंडारी कलां इलाके में रोक लिया। इसी बीच चालक अपने साथी के साथ ट्रक से उतरकर भाग निकला। इस मामले में एएसआई रघवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments