Tuesday, June 2, 2026
Google search engine

लुधियाना: कपड़ा व्यापारी का बदमाशों ने किया अपहरण, फिरौती ना मिलने पर मारी गोली

लुधियाना, 18 नवंबर| यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। देर रात एक कपड़ा व्यापारी का उसकी फैक्ट्री के पास से बदमाशों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने परिवार से फिरौती की मांग की। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जब बदमाशों को पता चला कि पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है तो उन्होंने व्यापारी को बीच सड़क पर फेंक दिया और उसे गोली भी मार दी। घायल कारोबारी को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, कारोबारी संभव जैन की फैक्ट्री नूरवाला रोड पर है। फैक्ट्री से वह अपनी कार में घर लौट रहे थे तभी एक स्कूटर सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। व्यापारी बाहर निकला तो बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। बदमाशों ने कारोबारी को करीब 3 घंटे तक शहर भर में दौड़ाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वह अपने परिवार को अलग-अलग जगहों पर फोन करता रहा। जब बदमाशों को शक हुआ कि पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछा रही है तो उन्होंने कारोबारी को गोली मार दी। ए.सी.पी लुधियाना सुमित सूद ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments