जालंधर: हंसता खेलता परिवार छोड़ कर महिला ने अपने पति को तलाक देकर आशिक से शादी रचा ली। एक साल तक दोनो इक्ट्ठा रहे और बाद में उसके आशिक ने उसे छोड़ दिया। अपने आशिक को ढूंढने के लिए महिला उसके घर पर भी गई, लेकिन वहां पर भी नहीं मिला तो उसने आत्महत्या की कोशिश की। पड़ोसियों ने किसी तरह से उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
जानकारी देते हुए सोनम (काल्पनिक नाम) ने बताया कि जिस लड़के से शादी हुई। उसने उसे शादी करने के लिए काफी टार्चर किया। लड़के ने कहा कि वे उसके पति को जान से मार देगा और उसके दोनो बच्चों को भी, जिसके बाद उसने लड़के से शादी करवा ली और अपने पति को तलाक दे दिया। अपने दोनों बच्चे को भी छोड़ दिया।
एक साल तक सब कुछ ठीक था, लेकिन दूसरे पति के परिवार वाले उसे बार बार भड़का रहे थे कि मुझे छोड़ दे। दो दिन पहले उसका पति अपने घर गया तो वापिस नहीं आया। काफी ढूंढने की कोशिश की। आखिर में जब वे अपने पति के घर गई तो उसके साथ मारपीट की गई और बुरा भला कहा गया।
सोनम ने कहा कि अब उसका पति जिसके कहने पर उसने अपने पहले पति को तलाक दिया था। वे भी उसके साथ नहीं रह रहा। अगर उसे कुछ होता है तो सास, ननद और जेठ उसके जिम्मेदार होंगे। हैड कांस्टेबल जसविंदर ने बताया कि महिला की शिकायत बस्ती बावा खेल थाने में आई है, जिस युवक पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उसको परिवार वालों ने घर से बेदखल किया हुआ है। लड़की की शिकायत दर्ज कर ली गई है और लड़के को ढूंढा जा रहा है। लड़का मिलता है तो ही पता चलेगा कि मामला क्या है?





