Sunday, April 19, 2026
Google search engine

कपूरथला: लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने परिवार से मांगी 5 करोड़ की फिरौती; नहीं देने पर गोली मारने की दी धमकी

कपूरथला, 16 नवंबर|  यहां एक गैंगस्टर का नाम लेकर फिरौती मांगने की खबर सामने आई है। कपूरथला में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताकर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने गांव कोकलपुर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

कोकलपुर निवासी गुरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि कल शाम 7.25 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई है। आरोपी ने फिरौती की मांग की और कहा कि अगर फिरौती नहीं दी गई तो वह उसे गोली मार देगा। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से जांच कर रही है कि कॉल कहां से आई और किसने की है।

(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments