Friday, April 17, 2026
Google search engine

जालंधर की महिला दुबई में फंसी, एजेंट पर बेचने का आरोप, सीएम मान ने लगाई बचाने की गुहार

जालंधर | जिले की रहने वाली एक महिला ट्रेवल एजेंट के कारण दुबई में फंस गई है। महिला ने वीडियो भेजकर सरकार से मांग की है कि उसे बचाया जाए।

गोराया इलाके की गुरप्रीत कौर का कहना है कि वह टूरिस्ट वीजा पर दुबई गई थी, बाद में एजेंट ने उसे किसी कंपनी को बेच दिया। महिला और उसके परिवार का आरोप है कि चमकौर सिंह नाम के एजेंट ने उसे धोखा दिया है। इसकी शिकायत लोकल थाने में भी दी है और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी मांग की है कि मदद की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments