Sunday, April 19, 2026
Google search engine

जालंधर: आधार कार्ड लेकर सस्ते दामों पर चने की दाल खरीदने पहुंचे लोग

जालंधर, 28 नवंबर| केंद्र सरकार की एनसीसीएफ (नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) की ओर से पंजाब में प्याज के बाद दालें भी सस्ते दामों पर बेची गई हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे से ही जालंधर की मकसूदा सब्जी मंडी की दुकान नंबर 78 पर लोग दाल खरीदने के लिए पहुंच गए।

आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब में प्याज की ऊंची कीमत के कारण केंद्र सरकार की एक योजना के तहत प्याज 25 रुपये प्रति किलो बेचा गया था। चना दाल की दर 60 रुपये प्रति किलो रखी गयी है। लोगों को उनके आधार कार्ड देखकर दालें दी गईं।

इसके साथ ही अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार बाजार में महंगी वस्तुओं पर नजर रखती है, वही खाने-पीने की जो वस्तुएं लोगों की जेब पर बोझ बढ़ाती हैं, उन्हें सरकारी योजना के तहत लाकर सस्ते दामों पर बेचा जाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह योजना पंजाब के अन्य जिलों में भी शुरू की जाएगी।

चना दाल का बाजार भाव 90 रुपये है

आपको बता दें कि किराना दुकानों में चने की दाल 90 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रही है. लेकिन अब 60 रुपये से आम लोगों की जेब पर बोझ कम होगा। यह आपूर्ति केंद्र सरकार के एनसीसीएफ (नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) द्वारा प्रदान की जाएगी। इससे पहले जब प्याज के दाम आसमान छू रहे थे तब भी केंद्र सरकार मकसूद सब्जी मंडी में सस्ता प्याज भेजती थी। सरकार ने मोहल्लों में भी लोगों को सस्ता प्याज बेचा था।

काउंटर हर दिन सुबह 10 बजे से शुरू होगा

मिली जानकारी के मुताबिक एक आधार कार्ड पर 4 किलो चना दाल दी जाएगी। इसके साथ ही दुकानदार को सारा रिकार्ड एनसीसीएफ के पास जमा कराना होगा। मंगलवार की सुबह 10 बजे से आम लोगों को दाल मिलनी शुरू हो गयी। इसकी बिक्री प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगी। इसके साथ ही अधिकारियों के मुताबिक बिना आधार कार्ड के किसी को भी दाल नहीं दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments