Saturday, April 18, 2026
Google search engine

जालंधर : रंजिश में पड़ोसियों ने युवक को दूसरी मंजिल से फेंका : टांग-कंधे की हड्डी टूटी 

जालंधर शहर के लम्मा पिंड में एक युवक को घर की दूसरी मंजिल से पड़ोसियों ने फेंक दिया। इससे उसकी टांग और कंधे की हड्डी टूट गई। जिस युवक को घर की छत से फेंका वह तेज आवाज में गाने लगाकर अपने परिजनों के साथ न्यू ईयर की पार्टी कर रहा था।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने ऐसा रंजिश में किया है। उनका पहले भी पड़ोसियों के साथ केस चल रहा है।

बहाने से बुलाया फिर दिया धक्का
घर की दूसरी मंजिल से गिरे युवक अमनदीप उर्फ प्रीत ने बताया कि वह अपने घर की छत पर दोस्त और परिजनों के साथ नए साल की पार्टी कर रहा था। इतने में पड़ोसी ने कहा कि शोर शराबा बंद करो। जिस पर उसने कहा कि पह नए साल का जश्न मना रहे हैं।

इसके बाद पड़ोसी ने दूसरी मंजिल की छत से नीचे धक्का दे दिया। पीड़ित ने बताया कि ऊंचाई से नीचे गिरने पर उसकी टांग और कंधे की हड्डी टूट गई है।

छत पर नए साल की पार्टी कर रहे थे
सिविल अस्पताल में भर्ती करवाए गए अमनदीप उर्फ प्रीत के भाई ने बताया कि वह छत पर नए साल की पार्टी कर रहे थे। छत पर उन्होंने साउंड सिस्टम लगाया हुआ था। इससे चिढ़ कर पड़ोसियों ने वारदात को अंजाम दिया।

उन्होंने कहा कि उसके भाई को पड़ोसियों ने पहले बहाने से बुलाया और फिर छत से नीचे धक्का दे दिया। उन्हें भी तब पता चला जब वह नीचे गिरा। इसके बाद तुरंत प्रभाव से वह प्रीत को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे हैं।

पहले भी चल रहा है केस
पीड़ित अमनदीप ने कहा कि पड़ोसियों के साथ उनकी पुरानी लड़ाई चल रही है। पहले भी पड़ोसियों ने उनके ऊपर एक झूठा केस दर्ज करवाया था। आज भी जो वारदात की है वह भी खुन्नस में की है। वह अपनी शांति से अपने घर की छत पर अपना जश्न मना रहे थे जो कि उन्हें रास नहीं आया और उन्होंने उसे धक्का मार दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments