Saturday, April 18, 2026
Google search engine

जालंधर के पत्रकार स्वदेश नन्चाहल का नेपाल में निधन, पत्रकारों में शोक की लहर

जालंधर, 14 सितंबर | नेपाल के काठमांडू में शहर के पत्रकार स्वदेश नन्चाहल का आकस्मिक निधन हो गया। स्वदेश अपने मित्रों के साथ काठामांडू में श्री पशुपतिनाथ जी का दर्शन करने गए थे। वहां से वापसी के समय उनकी तबियत बिगड़ गई, अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पत्रकार स्वदेश नन्चाहल के आकस्मिक निधन के बाद पत्रकारों में शोक की लहर है। जानकारी के मुतबाकि कुछ दिन पहले स्वदेश नन्चाहल अपने मित्रों के साथ नेपाल घूमने गए थे। साथ गए मित्रों के मुताबिक वे सभी श्री पशुपतिनाथ जी का दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे।

आक्सीजन की कमी बताई

बताया जा रहा है कि आक्सीजन की कमी के कारण स्वदेश नन्चाहल की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन इसी दौरान स्वदेश का निधन हो गया। स्वदेश का पार्थिव शरीर जालंधर लाया जाएगा।  

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments