Sunday, April 19, 2026
Google search engine

India-China LAC पर ‘स्थिर’ हैं हालात, Tawang Clash पर चीन का पहला रिएक्शन

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीनी सैनिकों की झड़प के बाद चीन की पहली प्रतिक्रिया आई है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन (Chinese Foreign Ministry Spokesperson Wang Wenbin) ने मंगलवार को कहा कि भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच स्थिति आम तौर पर स्थिर और नियंत्रण में है।

चीन की ओर से घुसपैठ की कोशिश हुई- राजनाथ सिंह

वहीं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने मंगलवार को संसद में कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर (Tawang sector in Arunachal Pradesh) में शुक्रवार को हुई झड़प में दोनों पक्षों को चोटें आईं और भारत ने इस मामले को कूटनीतिक रूप से चीन के सामने उठाया भी है। राजनाथ सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 9 दिसंबर को PLA की ओर से घुसपैठ की कोशिश की गई थी लेकिन भारतीय सैनिकों ने बहादुरी दिखाते हुए उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

चीन नहीं आ रहा अपनी हरकतों से बाज

बता दें कि चीन हमेशा ऐसी हरकतें करता रहता है, जिससे दोनों देशों के बीच रिश्ते बिगड़ते रहते हैं। इसके पहले 15 जून 2020 को गलवान घटी (Galwan Clash) में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। तब से दोनों देशों के बीच सीमा विवाद सुलझा नहीं है और कई बार दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी हो चुकी है। 15 जून को जब दोनों सेनाओं के बीच बातचीत चल रही थी, उसी दौरान चीनी सेना ने भारतीय सैनिकों पर अटैक कर दिया। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी मुहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments