Thursday, November 13, 2025
Google search engine

पंजाब के इस जिले में नहीं दिखा बारिश का जोर, मौसम विभाग ने जारी कर दी चेतावनी

जालंधर, 25 जुलाई |  पंजाब के विभिन्न जिलों के मुकाबले महानगर जालंधर में बारिश ने अपना जोर नहीं दिखाया जिसके चलते लोगों को झमाझम बारिश वाला मौसम देखने का मौका नहीं मिला। औसत से कम बारिश होने के चलते जिले के आसपास खेती करने वाले किसानों को भी निराशा हाथ लगी है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा 25 जुलाई के लिए कुछ जिलों के लिए यैलो अलर्ट बताया गया है। इसके मुताबिक जालंधर के आसपास के इलाकों में इस अलर्ट का प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा। विभागीय जानकारी के मुताबिक यैलो अलर्ट में तूफान व तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

पिछले दिनों के मुकाबले आजकल तापमान में कुछ गिरावट बनी हुई है लेकिन चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है और दैनिक कामकाज भी प्रभावित होते नजर आ रहे हैं। उमस के इस मौसम में लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। मौसम विशेषज्ञो के मुताबिक पड़ोसी राज्यों में हो रही बारिश के कारण पंजाब में हवा की नमी बढ़ी हुई है, जिसके चलते उमस वाला मौसम देखने को मिल रहा है। पंजाब के अधिकतम तापमान की बात की जाए तो 38.3 डिग्री के साथ पठानकोट सबसे गर्म शहर रहा।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए पंजाब बुलेटिन के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/PkYaq या वट्सएप चैनल https://shorturl.at/VbSTV से जुड़ें।)

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments