होशियारपुर : थाना बुलोवाल थाना पुलिस ने गांव खानपुर थियारा में एक युवक के खिलाफ अपने दोस्तों के साथ रिश्ते नानी लगती बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है। डीएसपी सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम उन्हें सूचना मिली कि गांव में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गयी है, जिसके चलते वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक यह हत्या मनप्रीत सिंह उर्फ मणि ने आपने साथीयों के साथ मिल के की है, जिसके चलते आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मनप्रीत अभी फरार है लेकिन इस मामले में कुछ लोगों को राउंडअप किया गया है और जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस के मुताबिक शव का आज पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।





