Tuesday, April 22, 2025
Google search engine

अगर आप भी जा रहे हैं चंडीगढ़ PGI तो निकलने से पहले जान लें ये जरूरी बात, डॉक्टर हड़ताल पर, OPD में फॉलोअप मरीजों की हो रही जांच 

चंडीगढ़, 19 अगस्त | कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टर से रेप-हत्या के विरोध में चंडीगढ़ के पीजीआई में आज सोमवार को भी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। सभी डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान डॉक्टर अपने हाथों पर काली पट्टी बांधे हुए हैं। डॉक्टर मांग कर रहे हैं कि सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। ताकि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। साथ ही उन्होंने घटना का शिकार बनी डॉक्टर के आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। शाम को डॉक्टरों द्वारा कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

OPD में पुराने मरीजों की जांच की गई

हड़ताल के चलते आज पीजीआई में सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक ओपीडी सेवाएं सीमित तरीके से चलाई गईं। इस दौरान पुराने पंजीकृत मरीजों की जांच की गई। जबकि नए मरीजों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह चल रही हैं।

अस्पताल के डार्क स्पॉट को सुधारा जाए

पीजीआई के फैकल्टी ने भी निदेशक को ज्ञापन दिया है। इसमें उन्होंने कुछ डार्क स्पॉट का जिक्र किया है। उन्हें सुधारने के लिए कहा गया है। इसमें कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें ठीक करने के लिए कहा गया है।

कैंपस में जो लाइट काम नहीं कर रही हैं, उन्हें ठीक करने के लिए कहा गया है। वहां से उन्हें आश्वासन मिला है कि जल्द ही इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा। क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद डॉक्टर पैदल ही घर के लिए निकल जाते हैं।

 (Note : पंजाब की जरूरी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए पंजाब बुलेटिन के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/PkYaq या वट्सएप चैनल https://shorturl.at/VbSTV से जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments