लुधियाना, 2 सितंबर | हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की रहने वाले युवती के साथ उसकी सहेली के भाई ने रेप किया। युवती पिछले कुछ समय से अपनी महिला दोस्त के घर रहने आई हुई थी। युवती ने जीरो एफआईआर दर्ज करवा आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करवाया है।
इंस्टाग्राम पर हुई थी सहेली से दोस्त
पीड़ित युवती ने थाना वूमेन जिला ऊना हिमाचल प्रदेश को बताया कि उसकी अंजली नाम की महिला के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। वह बिना माता-पिता को बताए अंजली और उसकी सास कुलजिंदर के पास रहने लग गई। मार्च महीने में कुलजिंदर के लड़के शरणजीत सिंह उसे बातों में उलझा कर होटल कोहीनूर के कमरे में ले गया।
जबरी बनाए आरोपी ने शारीरिक संबंध
आरोपी ने वहां उसके साथ जबरी शारीरिक संबंध बनाए। उसने जब मना किया तो उससे मारपीट की। पीड़िता मुताबिक जब उसने अपने माता-पिता से ये बात बतानी चाही तो शरणजीत उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। बदमाश कई बार उससे मारपीट भी कर चुका था। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने आरोपी शरणजीत सिंह निवासी गांव ओजला थाना बिलगा जिला जालंधर के खिलाफ धारा 376,120-B, 506 IPC के तहत मामला दर्ज किया है।