Wednesday, April 22, 2026
Google search engine

20 हजार में मिल रही है 80 kmpl माइलेज वाली हीरो स्प्लेंडर प्लस, जानें कहां मिलेगी ये डील

Commuter Bike Segment में 100cc इंजन वाली बाइकों की लंबी रेंज मौजूद है जिसमें से एक है हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) और इस बाइक को डिजाइन और माइलेज की वजह से हर वर्ग के लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) की कीमत के बारे में बात करें तो इसे शोरूम से खरीदने के लिए आपको 72,076 रुपये से लेकर 76,346 रुपये तक खर्च करने होंगे (यह कीमत एक्स शोरूम, दिल्ली) हैं।

मगर यहां नई बाइक की कीमत बताने के साथ ही हम बता रहे हैं Hero Splendor Plus के सेकेंड हैंड मॉडल पर मिलने वाले उन ऑफर्स की डिटेल जिनके जरिए ये बाइक आपको आधी से भी कम कीमत में मिल सकती है।

हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) के सेकेंड हैंड मॉडल्स पर मिल रही इन डील्स को अलग अलग ऑनलाइन वेबसाइट से लिया गया है जो सेकेंड हैंड व्हीकल खरीदने बेचने और उनकी लिस्टिंग का काम करती हैं।

Second Hand Hero Splendor Plus

सेकेंड हैंड हीरो स्प्लेंडर प्लस को कम बजट में खरीदने का पहला ऑफर OLX वेबसाइट पर मौजूद। यहां इस का 2012 मॉडल बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है जिसकी कीमत 20 हजार रुपये रखी गई है। बाइक का नंबर दिल्ली का है और इसके साथ कोई फाइनेंस प्लान या ऑफर नहीं दिया जाएगा।

Used Hero Splendor Plus

यूज्ड हीरो स्प्लेंडर प्लस पर मिलने वाली दूसरी सस्ती डील DROOM वेबसाइट पर दी गई है। यहां दिल्ली नंबर वाला 2014 मॉडल लिस्ट है जिसकी कीमत 25 हजार रुपये रखी गई है। इस बाइक को खरीदने पर फाइनेंस प्लान भी मिल जाएगी।

Hero Splendor Plus Second Hand

हीरो स्प्लेंडर प्लस के सेकेंड हैंड मॉडल पर आज की तीसरी सस्ती डील QUIKR वेबसाइट से ली गई है। यहां बाइक का 2015 मॉडल लिस्ट किया गया है जिसका रजिस्ट्रेशन दिल्ली का है। बाइक की कीमत 30 हजार रुपये रखी गई है मगर इसके साथ कोई प्लान या लोन नहीं मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments