Sunday, April 19, 2026
Google search engine

हरियाणा : किन्नरों के डेरा प्रबंधक ने 2 किन्नरों को हाथ-पांव बांधकर बेरहिमी से पीटा

हरियाणा | यहां 2 किन्नरों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना महिंदरगढ़ जिले के नारनौल की बताई जा रही है, जिसमें डेरा प्रबंधक (किन्नर) गुंडों के साथ मिलकर 2 किन्नरों के हाथ पैर बांध रहा है। उक्त वीडियो भी सामने आया है। वह रिवॉल्वर निकालकर जान से मारने की धमकी भी देता नजर आ रहा है। हमलावरों ने लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

इस मौके पर किन्नरों ने गुहार लगाई कि उसके हाथ टूट गए हैं, उसे जाने दिया जाए, लेकिन हमलावर ने कोई दया नहीं दिखाई और किन्नरों को बेरहमी से पीटता रहा।

अंबाला की लतिका रंधावा ने कहा कि समाज में किन्नरों पर इस तरह के अत्याचार हो रहे हैं. कोई आवाज नहीं उठाता। पुलिस प्रशासन की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने अंबाला के एसपी के माध्यम से महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments