Sunday, April 19, 2026
Google search engine

गुरदासपुर: कार और बस की हुई भयानक टक्कर; कार सवार महिला की मौके पर ही मौत

दीनानगर/गुरदासपुर, 14 नवंबर | दीनानगर में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक ऑल्टो कार और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई और कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पठानकोट से गुरदासपुर जा रही रोडवेज बस जब दीनानगर हाईवे पर पहुंची तो गुरदासपुर से पठानकोट जा रही ऑल्टो कार बस से टकरा गई। कार में सवार महिला राज रानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार महिला को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही दीनानगर थाना प्रमुख मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments