पंजाब डेस्क, 28 अक्टूबर | पंजाब के पूर्व हॉकी ओलंपियन आकाशदीप सिंह (Olympian Akashdeep Singh) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। जानकारी के मुताबिक, वह आकाशदीप सिंह हरियाणा की हॉकी खिलाड़ी मोनिका मलिक (hockey player Monika Malik) से शादी करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि मोनिका मलिक (Monika Malik) एशियाई खेलों की कांस्य पदक टीम की सदस्य रह चुकी हैं।
बताया जा रहा है कि शादी 15 नवंबर को मोहाली में होगी वहीं शगुन कार्यक्रम 13 नवंबर को जालंधर में होगा। बता दें कि मोनिका रेलवे में हैं जबकि आकाशदीप पंजाब पुलिस में हैं। आपको ये भी बता दें कि आकाशदीप सिंह का जन्म पंजाब के तरनतारन जिले के वेरोवाल गांव में हुआ है।