फिरोजपुर, 18 नवंबर | यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। फिरोजपुर के जीरा में हदरोड़ी के आवारा कुत्तों ने 2 मासूम बच्चों को बुरी तरह नोच डाला। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।
संजय कुमार निवासी बांदा (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि वह जीरा में काम करता है। उसके चचेरे भाई का लड़का रोशन 6 वर्ष और दूसरा बच्चा शिवा 5 वर्ष मौसी के घर के बाहर खेल रहे थे। हदरोरी के कुत्तों ने दोनों बच्चों को बुरी तरह नोच कर घायल कर दिया। रोशन को कुत्तों ने बुरी तरह काट लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी ने शिवा को कुत्तों से बचाया। गंभीर चोट लगने के कारण शिवा को फरीदकोट में भर्ती कराया गया। शिवा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)





