Tuesday, April 28, 2026
Google search engine

लुधियाना में CIA-1 टीम पर गोलीबारी : नशा तस्कर और पुलिस कर्मी घायल, बदमाश और उसके परिजनों ने किया हमला

लुधियाना, 12 सितंबर | धांदरा रोड महमूदपुरा आज सुबह CIA-1 की टीम पर नशा तस्करों ने हमला कर दिया। क्रास फायरिंग में एक पुलिस कर्मचारी और एक नशा तस्कर घायल हुआ है। घायल पुलिस कर्मी का नाम संदीप है। वहीं घायल नशा तस्कर का नाम रोहित है।

CIA-1 की टीम रोहित को किसी नशा तस्करी की बरामदगी मामला में पकड़ने गई थी। जैसे ही पुलिस कर्मियों ने उसके घर को घेरा तो रोहित और उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। मौके पर CIA-1 के इंचार्ज राजेश भी पहुंचे।

पुलिस बल की मदद से घायल बदमाश नशा तस्कर और घायल पुलिस कर्मी को सिविल अस्पताल लाया गया] लेकिन डाक्टरों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाने की सलाह दी। फिलहाल पुलिस कर्मी संदीप डीएमसी अस्पताल में दाखिल है। रोहित को भी किसी अन्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रोहित पर पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments