Friday, April 17, 2026
Google search engine

लुधियाना में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

लुधियाना | यहाँ देर रात धूरी लाइन स्थित एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देख तुरंत इलाका निवासियों ने मालिक को सूचित किया। ये गोदाम कबाड़ रखने के लिए किराए पर लिया गया था।

आग की लपटें दूर से ही दिख रही थीं। आग को तुरंत गोदाम के मालिक और आस-पास रहते रिश्तेदारों ने पानी की बाल्टियां डाल कर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। लेकिन आग काबू नहीं हुई। इस पर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। गोदाम के मालिक के मुताबिक लाखों रुपए का सामान राख हो गया।

आग किस वजह से लगी अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल प्राथमिक जांच के दौरान लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। आग लगने के बाद गोदाम में कई धमाके भी हुए। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचे बेवजह घटनास्थल पर खड़े लोगों को खदेड़ा।

आग लगने के बाद इलाके के लोगों में भी हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकलने लगे। आग फैलते ही लोगों ने फायर कर्मचारियों की मदद करनी शुरू कर दी। लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। करीब 5 से 6 गाड़ियां आग बुझाने में लगीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments