फिरोजपुर। फिरोजपुर कैंट में यूनिट लाइन में एक अधिकारी ने सुसाइड नोट छोड़ने के बाद आत्महत्या कर ली है। सुसाइड नोट में लिखा था कि उसने अपनी पत्नी को नुकसान पहुंचाया है। वह भी मृत पाई गई।
वैवाहिक कलह को लेकर उनकी नियमित काउंसिलिंग चल रही थी। सेना और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी सेना के अधिकारी ने दी है। इस खबर के सबंध में ओर जानकारी आनी अबी बाकी है।





