Sunday, April 19, 2026
Google search engine

फरीदकोट: स्कूल में छात्र और छात्रा की मौत; दीवार पर लिखा गांव का नाम और मोबाइल नंबर

फरीदकोट, 17 नवंबर| यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। फरीदकोट के कलेर गांव में एक युवक और एक लड़की की जान चली गई। मरने से पहले दोनों ने स्कूल की दीवार पर गांव का नाम लिखा। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि दोनों ने कोई जहरीली चीज पी ली है।

ये दोनों लोग संगरूर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों ने ऐसा क्यों किया इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। इसी बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई। मरने से पहले उन्होंने स्कूल के बाथरूम की दीवार पर अपने गांव का नाम और मोबाइल नंबर लिखा था।

लड़के की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लड़की ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। लड़का और लड़की दोनों संगरूर के रहने वाले थे। पास में आधार कार्ड भी मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments