चंडीगढ़। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने नये साल के मौके पर मलोट के झुग्गी- झोंपड़ी वाले क्षेत्रों में जाकर कंबल बाँट कर नया साल मनाया।
डॉ. बलजीत कौर ने सर्दी के मौसम में गरीबों की तकलीफ़ को महसूस करते हुए कहा कि सर्दियों के मौसम में हम अपने घरों में आराम से जीवन व्यतीत करते हैं, परंतु झुग्गियों में रहने वाले व्यक्तियों का इस कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों से बगैर जीवन व्यतीत करना बहुत मुश्किल है। उन्होंने मलोट में झुग्गी-झौंपड़ियाँ वालों की मुश्किलों को देखते हुए गर्म कंबल बाँटे ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों की सेवा में लगातार यत्नशील है। इसके अंतर्गत आज मलोट में झौंपड़ियों में रहने वाले ज़रूरतमंदों को अत्यधिक सर्दी से बचाने के लिए कंबल बाँटे गए।





