Sunday, April 19, 2026
Google search engine

दिवाली की मिठाई के डब्बे मे मिली डॉक्टर को 2 लाख की फिरौती की चिट्ठी

फरीदकोट, 11 नवंबर | यहां एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मोहल्ला तालाब स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से बदमाशों द्वारा फिरौती मांगे जाने की घटना सामने आई है। डॉक्टर को मिठाई के डिब्बे में धमकी भरा पत्र मिला, जिसके बाद पूरा मामला पुलिस तक पहुंच गया है और डॉक्टर की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में डॉक्टर को मिठाई का डिब्बा देने आए आरोपियों की तस्वीरें भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं, जिसके बाद पुलिस इन आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. बताया जा रहा है कि 2 आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे, उनमें से एक ने अस्पताल में प्रवेश किया और रिसेप्शन पर बैठे अस्पताल कर्मचारी को मिठाई का एक डिब्बा लाकर दिया और कहा कि यह डिब्बा डॉक्टर के एक दोस्त ने भेजा है।

जब इस मिठाई का डिब्बा खोला गया तो उसमें एक धमकी भरा पत्र मिला। इस शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments