Wednesday, April 29, 2026
Google search engine

दिल्ली पब्लिक स्कूल जालंधर घोषित हुआ भारत का नं. 2 स्कूल तथा पंजाब और जालंधर का नं. 1 स्कूल

दिल्ली पब्लिक स्कूल जालंधर ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता और उत्कृष्टता का परचम लहराया है। स्कूल ने एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2025-26 में डिज़ाइन थिंकिंग एवं एक्सपीरियंशियल लर्निंग लीडर श्रेणी में देशभर में द्वितीय स्थान तथा पंजाब और जालंधर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

यह सम्मान दिल्ली पब्लिक स्कूल जालंधर की नवाचार, रचनात्मकता और अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसके माध्यम से विद्यालय अपने विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, दूरदर्शी और भविष्य के नेतृत्वकर्ता बनने के लिए तैयार कर रहा है।

यह उपलब्धि विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन ठाकुर अरुण सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व का भी प्रतीक है। निदेशक श्री विनोद शर्मा और प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु कौल के कुशल मार्गदर्शन तथा समर्पित अध्यापकों ने विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

विद्यालय में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब, डिज़ाइन थिंकिंग की आधारशिला के रूप में कार्य करती है। यह विद्यार्थियों को प्रयोग, खोज और सृजन के प्रत्यक्ष अवसर प्रदान करती है। इसके साथ ही सभी कक्षाओं में एक्सपीरियंशियल लर्निंग के माध्यम से विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और आलोचनात्मक चिंतन का विकास होता है, तथा प्रत्येक विद्यार्थी को भविष्य का सक्षम और नवाचारशील नेता बनने की प्रेरणा मिलती है।

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा,“यह सम्मान हमारे विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और हमें गर्व है कि हम आने वाली पीढ़ी के नेताओं को गढ़ने में योगदान दे रहे हैं।”

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु कौल ने एजुकेशन वर्ल्ड ग्रैंड ज्यूरी इंडिया स्कूल रैंकिंग अवॉर्ड सेरेमनी 2025 में यह पुरस्कार प्राप्त किया जो विद्यालय की उत्कृष्टता के मार्ग में एक और मील का पत्थर साबित हुआ।

दिल्ली पब्लिक स्कूल जालंधर अपने विद्यार्थियों को उच्चतम गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने, उनकी प्रतिभाओं को निखारने और ऐसे अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो उन्हें शैक्षणिक, रचनात्मक एवं सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु सक्षम बनाता है ताकि वे भविष्य के सशक्त और संवेदनशील नेता बनकर उभरें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments