Monday, April 14, 2025
Google search engine

जालंधर के काजी मंडी के व्यक्ति से साइबर ठगी : घर गिरवी रखवा हड़पे ढाई लाख, पैसे ट्रांसफर का आया था फर्जी मैसेज  

जालंधर, 20 अगस्त | काजी मंडी के पास रहने वाले एक व्यक्ति से करीब ढाई लाख रुपए की साइबर ठगी हो गई। आरोपियों ने पीड़ित को रिश्तेदार बनकर अपने झांसे में लिया था। जब पैसे ले लिए गए तो पता चला कि उक्त आरोपी साइबर ठग थे। इसे लेकर थाना रामामंडी की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

आरोपियों ने खुद को बताया रिश्तेदार

पुलिस को दी गई शिकायत में काजी मंडी के रहने वाले पीड़ित अमर सिंह ने कहा- करीब 6 माह पहले उसे उक्त आरोपियों का कॉल आया था। जिसमें आरोपियों ने खुद को रिश्तेदार बताकर अमर सिंह को अपने झांसे में ले लिया। आरोपियों ने पीड़ित से कहा- वह उसके खाते में 5 लाख रुपए डाल रहा है और उक्त पैसा वह उसके दोस्त के खाते में डाल देगा। जब पीड़ित ने पूछा कि वह सीधे पैसे क्यों नहीं डाल देता तो आरोपी ने कहा कि उसके खाते में पैसे नहीं जा रहे हैं।

आरोपियों ने पीड़ित को भेजा फर्जी मैसेज

अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ देर बाद आरोपियों ने पीड़ित को एक फर्जी मैसेज भेजा, जिसमें कहा गया कि उसके अकाउंट में करीब ढाई लाख रुपए आए हैं। मगर खाता चेक करने पर उक्त पैसे आए ही नहीं थे। आरोपी ने पीड़ित को बहाना लगाया कि जिस दोस्त को पैसे भेजने हैं, उसकी मां अस्पताल में है। पीड़ित ने जब खाता चेक किया तो पैसे नहीं आए थे। आरोपी ने कहा कि 72 घंटे तक आ जाएंगे।

घर की रजिस्ट्री गिरवी रख लिए थे पैसे

जिसके बाद आरोपी ने कहा- वह किसी तरह ढाई लाख रुपए दे दे, जिससे उसके दोस्त की मां का इलाज हो सके। पीड़ित ने घर की रजिस्ट्री गिरवी रख पैसे लिए और साइबर ठग क दे दिए। कुछ देर बाद पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद बीते दिन केस दर्ज कर लिया था।

 (Note : पंजाब की जरूरी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए पंजाब बुलेटिन के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/PkYaq या वट्सएप चैनल https://shorturl.at/VbSTV से जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments