Sunday, April 19, 2026
Google search engine

कांग्रेस नेता का विवादत बयान, कहा- मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो

मध्य प्रदेश. कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की बात कही। पन्ना में हुई इस सभा में पटेरिया ने कहा कि अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या को तत्पर रहो। हत्या का मतलब हराना है। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ये विद्वेष की पराकाष्ठा है। ये घृणा की अति है। कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए हैं। ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा। कानून अपना काम करेगा।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पटेरिया पर FIR के निर्देश दिए। जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पटेरिया के खिलाफ एक मामला पन्ना के पवई थाने में दर्ज किया गया है। हालांकि, पटेरिया ने बयान पर विवाद के बाद कहा कि वे गांधी को मानने वाले हैं और गांधी को मानने वाला हत्या की बात नहीं कर सकता। VIDEO गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है।

पटेरिया का यह बयान 11 दिसंबर का है। वे पन्ना जिले के मंडलम में कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। तभी उन्होंने कहा- मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का, आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान अगर बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो। हत्या इन द सेंस … हराने के लिए तैयार रहो।

पटेरिया ने एक दिन बाद सफाई दी, कहा- मेरी बात को गलत तरीके से दिखाया
विवाद बढ़ने के बाद पटेरिया ने सोमवार को सफाई दी और एक वीडियो जारी किया। इसमें कहा- जो वीडियो वायरल हो रहा है वह कार्ड वितरण के दौरान का वीडियो है। इस वीडियो में मोदी की हत्या की जो बात है, वह गलत तरीके से बताई जा रही है। मैं गांधी को मानने वाला आदमी हूं। मैं इस तरह की बात नहीं कर सकता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments