Wednesday, April 29, 2026
Google search engine

पंजाब में फिर बढ़ेगी ठंड : माझा-दोआबा व पूर्वी मालवा में 11 से 13 तक बारिश के आसार; पश्चिम मालवा में बढेगी सूखी ठंड

पंजाब में दो दिन की राहत के बाद अब दोबरा ठंड बढ़ने वाली है। मंगलवार से ही पंजाब में बादल छाने के आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 11 जनवरी से पंजाब के अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार बन रहे हैं। लेकिन पंजाब का पश्चिमी मालवा में सूखी ठंड ही बढ़ेगी।

मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के अनुसार 11 से 13 जनवरी तक पंजाब के माझा-दोआबा और पूर्वी मालवा में बारिश के आसार बढ़ रहे हैं। इसके साथ-साथ हिमाचल में बर्फ-बारी भी होगा। इसका सीधा असर पंजाब पर दिखने वाला है। आने वाले दिनों में पंजाब का पारा एक बार फिर गिरेगा। अनुमार है कि अगले तीन दिनों में 3 से 7 डिग्री तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस बढ़ाएगी ठंड

वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक गैर-मानसूनी वर्षा पैटर्न है जो कि वेस्टरलीज द्वारा संचालित होता है। यह तूफान 11 जनवरी तक हिमाचल व पंजाब तक पहुंचने का अनुमान है। जिसके चलते वहां 11 जनवरी से हिमाचल में बर्फबारी हो सकती है और पंजाब में बारिश।

13 जनवरी तक बारिश वाला मौसम रहने के बाद 14 जनवरी को मौसम फिर से खुलने लगेगा। धुंध भी जोर पकड़ने लगेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments