चंडीगढ़, 12 नवंबर | दिवाली के मौके पर मशहूर पंजाबी सिंगर बी पारक ने एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने दिवाली त्योहार के मद्देनजर गरीब लोगों की सेवा की और कंबल बांटे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बी पराक सड़क किनारे सो रहे लोगों पर कंबल डाल रहे हैं और गरीबों की सेवा कर दिवाली मना रहे हैं। वीडियो के पीछे गाना भी चल रहा है।