Friday, May 1, 2026
Google search engine

चंडीगढ : बसपा सांसद के ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

चंडीगढ। यूपी के सहारनपुर से बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब के डेरा बस्सी में भी उनकी फैक्टरी पर कार्रवाई चल रही है। जानकारी अनुसार करीब 20 स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। उनकी कंपनी एएलएम मीट कारोबार में शामिल है।

सहारनपुर में भी की है कार्रवाई 
बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के यहां आयकर विभाग का छापा पड़ा है। दिल्ली और देहरादून से आईं आयकर विभाग की टीमों ने उनके तीन आवास, दफ्तर और फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई की। टीम सभी स्थानों पर डेरा डाले हुए है। इस दौरान सांसद सहित सभी परिजनों और कर्मचारियों को घरों, दफ्तर और फैक्टरी से बाहर नहीं निकलने दिया। छापे के पीछे आय से अधिक संपत्ति होना माना जा रहा है। सांसद द्वारा लॉकडाउन में 138 करोड़ रुपये का लेनदेन करने की भी चर्चा है। हालांकि इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ नहीं बता रहा है।

बड़े मीट कारोबारी है हाजी
बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान वेस्ट यूपी और पंजाब के बड़े मीट कारोबारी भी हैं। उनकी यहां गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव हरौड़ा में एएलएम मीट फैक्टरी है। इसके अलावा पंजाब के डेरा बस्सी में भी उनकी मीट फैक्टरी है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आयकर विभाग की टीम ने भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को लेकर बसपा सांसद के तीन घरों, दफ्तर और हरौड़ा में स्थित मीट फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई की।

आईटीबीपी के जवानों ने बसपा सांसद के लिंक रोड स्थित दोनों घरों, दफ्तर और ढोलीखाल स्थित पुराने आवास को घेर लिया। हरौड़ा स्थित मीट फैक्टरी पर भी आईटीबीपी के जवानों ने पूरी फैक्टरी की घेराबंदी कर ली थी। इसके बाद आयकर विभाग की टीमों ने सभी स्थानों पर छापे की कार्रवाई शुरू की। टीम देर रात तक सर्वे में जुटी हुई थी। सांसद की पंजाब स्थित मीट फैक्टरी पर भी कार्रवाई होना बताया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments