Sunday, April 19, 2026
Google search engine

डंपर से टकराने के बाद कार में लगी आग, सेंट्रल लॉक फंसने से जिंदा जले 8 बराती

बरेली, 10 दिसंबर|  भोजीपुरा के नैनीताल हाईवे पर देर रात भयानक हादसा हो गया। डंपर से टकराने के कारण कार में आग लग गई और उसका सेंट्रल लॉक भी फंस गया। कार के अंदर 8 लोग सवार थे, जो बाहर नहीं निकल पाए और मौके पर ही जलने से उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग बरेली शहर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर बहेड़ी लौट रहे थे। हादसे के करीब 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब पुलिस और दमकल मदद के लिए पहुंची तब तक बहुत देर हो गई। सभी की मौत हो चुकी थी। रात एक बजे उनके शवों को निकाला जा सका और अधिकतर शव राख में तब्दील हो चुके थे।

वहीं हादसे की खबर मिलते ही शादी का जश्न गम में बदल गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments