Sunday, April 19, 2026
Google search engine

ओवर स्पीड का नाका लगाकर खड़े पुलिस कर्मी पर चढ़ी कार, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना, 2 दिसंबर| यहां से एक हादसे की खबर सामने आई है। साहनेवाल में ओवर स्पीड का नाका लगाकर खड़े पुलिस कर्मचारी पर करेटा कार सवार ने गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस ने इस मामले में 1 कार चालक और उसके 3 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थानेदार जगननाथ ने बताया कि वह साथी कर्मचारियों के साथ साहनेवाल के मेन हाईवे पर निटको ट्रांसपोर्ट के सामने ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्होंने तेज गति से आ रही क्रेटा कार नंबर (HR-76-H-1100) को रुकने का इशारा किया तो चालक ने रुकने की बजाय हवलदार जसवीर सिंह को जान से मारने की नियत से उस पर कार चढ़ा दी।

गंभीर रूप से घायल हवलदार जसवीर सिंह को साथी कर्मचारियों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने क्रेटा सवार सुमित कुमार पुत्र बलविंदर सिंह, गाड़ी के मालिक कुलदीप सिंह पुत्र दया राम, गौरव यादव और सौरव यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोपों में मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments