Sunday, April 19, 2026
Google search engine

अंबाला: मामूली झगड़े के चलते भाई ने किया बहन का कत्ल, किये कुल 30 वार, फिर हुआ फरार

अम्बाला, 12 दिसम्बर | कैंट के कच्चा बाजार निवासी करन ने देर रात अपनी बहन भावना उर्फ ​​मुस्कान की चाकू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, उसने अपनी बहन पर करीब 30 बार हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला को घायल अवस्था में छावनी के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी बीच आरोपी ने गृह मंत्री अनिल विज के घर जाकर सरेंडर कर दिया।

हत्या करने से पहले भाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- मजबूरी में मुझे अपनी बहन को मारना पड़ा, हमारा कोई नहीं है, हमारे दुश्मन तो हमारे रिश्तेदार ही हैं। इतना ही नहीं, भाई ने अपनी बहन के ससुराल वालों से बदला लेने के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों से भी मदद मांगी थी।

पुलिस के मुताबिक देर रात करण उर्फ ​​कालू का अपनी बहन से झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर करण ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। करण ने अपनी बहन के प्राइवेट पार्ट्स समेत पूरे शरीर पर 30 से ज्यादा बार हमला किया। जानकारी के मुताबिक, भावना की शादी करीब 2 साल पहले मेरठ के रहने वाले अंकुर से हुई थी, लेकिन पति से विवाद के कारण भावना 6 महीने से अकेली रह रही थी और उसकी बेटी अपने पिता के साथ रहती थी।

बताया जा रहा है कि तलाक का मामला करीब 10 लाख रुपये में तय हो रहा था, लेकिन परिवार वाले भावना को वापस ससुराल जाने के लिए कह रहे थे। करण ने अपनी बहन के ससुराल वालों से बदला लेने के लिए लॉरेंस गैंग से भी मदद मांगी। करण के खिलाफ सट्टेबाजी, आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामले भी दर्ज हैं।

किसी बात पर उसका अपने परिवार से झगड़ा हो गया। इसी बात को लेकर करण ने अपनी बहन पर चाकुओं से हमला करना शुरू कर दिया। उधर, अंबाला कैंट थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने हत्या के एक-दो कारण बताये हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments